Author: Anil Sakhare
“खुमान साब” एवं सम्मान समारोह संपन्न किकिरमेटा (बेल्हारी)। भिलाई 10 जून वेबवार्ता स्वर्गीय खुमान साव की स्मृति में आयोजित “सुरता खुमान साब” एवं सम्मान समारोह ग्राम किकिरमेटा (बेल्हारी) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा सांसद विजय बघेल का गजमाला, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सांसद विजय बघेल के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।खुमान साव संगीत सम्मान से वरिष्ठ लोकगायक संतोष साहू एवं योगेश निर्मलकर (चंदैनी गोंदा) को सम्मानित किया गया।खुमान संगीत स्मृति सम्मान हेमंत केशरवानी, ढालसिंग चक्रधारी, पवन चक्रधारी, जगदीश चक्रधारी, तुकेश यादव, मोहित चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश ठाकुर, भूपत साहू तथा सरपंच देवकी निषाद को प्रदान किया गया।खुमान संगीत साधक सम्मान से दुष्यंत हरमुख, दिनेश साव एवं वरिष्ठ लोक गायिका पुष्पा साहू सम्मानित हुईं।स्व. लता खापर्डे स्मृति सम्मान रिंकी देवांगन एवं लीना मानिकपुरी को तथा स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान वरिष्ठ लोकगायक द्वारिका प्रसाद कौशल को प्रदान किया गया।सामाजिक समरसता सम्मान से पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में देवकी बाई निषाद, लालेश्वर साहू खिलावन साहू, सुंदर साहू, पंच राम साहू,संतोष सिंह, रफीक खान, अमित अग्रवाल, नेतराम निषाद, रूप सिंह, महेश चक्रधारी, जागेश साहू, खेमलाल देशलहरे, शंकर हिरवानी, मनीष चंद्राकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलाकार समाज की सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं। वे अपनी कला और संगीत के माध्यम से समाज में आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि कलाकार कभी नहीं मरते, उनके गीत और उनकी कला सदैव जीवित रहती है। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध आह्वान गीत “मोर संग चलव रे” गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने सभी सम्मानित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्गीय खुमान साव ने छत्तीसगढ़ी लोककला को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम में लोक कलामंच नवा किसान रामनगर भिलाई एवं पुष्पा साहू की टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र साहू (शंकर) ने किया। आयोजन स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति भिलाई एवं समस्त ग्रामवासी किकिरमेटा के सहयोग से संपन्न हुआ।
रायपुर 8 जून वेबवार्ता..मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट हुई जिसमें उन्होंने हमारी टीम को बॉलीवुड हिंदी मूवी रमाई के छत्तीसगढ़ में हुए…
View Moreप्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।ग्राम नारदा स्थित यह पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर हिन्दुस्तान का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है। मंदिर की इस अनूठी विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri ने भी अपनी कथा के दौरान किया था, जिसके बाद इस धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी है।सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गौ-संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
प्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित…
View More प्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।ग्राम नारदा स्थित यह पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर हिन्दुस्तान का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है। मंदिर की इस अनूठी विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri ने भी अपनी कथा के दौरान किया था, जिसके बाद इस धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी है।सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गौ-संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।किसान आयोग बनाओ तभी किसानों का कल्याण होगा: धर्मेन्द्र मिश्रा
भिलाई 26 मई वेबवार्ता लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) धर्मेन्द्र मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए किसान आयोग गठन की मांग…
View More किसान आयोग बनाओ तभी किसानों का कल्याण होगा: धर्मेन्द्र मिश्रादल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत
दल्लीराजहरा। भिलाई 12 मई वेबवार्ता..नगर के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन पाइप बिछाने के दौरान एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो…
View More दल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौतदल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: भिलाई 12 अप्रैल वेबवार्ता बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौतदल्लीराजहरा। नगर के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन पाइप बिछाने के दौरान एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में कार्य करने के दौरान बाजू में सड़क के ऊपर रखे मिट्टी का ढेर अचानक दशकने से दो महिला सहित 1 पुरुष 3 मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 5.30 बजे की आसपास की है। काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के ढ़ेर में दबे तीनों के शव को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार एवं एक महिला मजदूर बैशाखिन शामिल हैं। तीनो वार्ड क्रमांक 2 पडरदल्ली निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिजनु राम नामक ठेकेदार बीएसपी का ठेके पर लेकर कार्य कर रहा था। लेकिन उनके द्वारा सुरक्षा को नजअंदाज कर मजदूर से कार्य मजदूरो से कार्य कराया जा रहा था। मजदूर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में घुसकर बीएससी के पुराने सीवरेज पाइप को बदलकर नए पाइप बिछे दो पाइपों के बीच जाइंट को सीमेंट से भर रहे थे। और यह घटना घट गई। जिस जगह घटना घटी ठीक उसी के बाजू से जल आवर्धन योजना का पाइपलाइन गया हुआ था हुआ था। सड़क पर पड़े मिट्टी के दबाव से पहले से बिछे जल आवर्धन योजना का पाइप धसक गया। पाइप और मिट्टी की चपेट में आने से कार्य कर रहे तीनो मजदूर दब गये और उनकी मौत हो गई। मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा मानकों के इतने गहरे गड्ढे में उतारा गया था। न तो सुरक्षा बेल्ट, न हेलमेट और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के लिए कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।यह हादसा अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।क्या कार्य स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था?क्या संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया?और आखिर बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों को 10 फीट गहरे गड्ढे में काम करने की अनुमति किसने दी?स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग भी उठ रही है। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी ने कहा कि बीएसपी एवं ठेकेदार के द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कराने से लगातार मजदूरों की मौत हो रही है। घटना चाहे माइंस के भीतर हो या बाहर मजदूरों के सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ जा रहा है। श्री गुहा ने पीड़ित के परिजनों को बीएसपी में स्थाई नौकरी देने की मांग प्रबंधन से की है। वही नगर के भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने कहा कि बीएसपी लगातार अपने कार्यों में मजदूरों का शोषण कर रही है। कार्य के दौरान उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करा रही है जिससे आए दिन दुर्घटना घट रही है और मजदूर की जान जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कांकेर लोकसभा के सांसद भोजनाग मौके पर पहुंचे। और राहत कार्य शुरू करने प्रशासन को निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भिलाई स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक को जारी किया नोटिस
भिलाई 12 अप्रैल वेबवार्ता..एस. टी.एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने कई…
View More राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भिलाई स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक को जारी किया नोटिसभिलाई 11अप्रैल वेबवार्ता बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपरांत आज माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल…
View Moreमासिक छत्तीसगढ़ी सुराज के 16 वें साल में प्रवेश पऱ आयोजित परिचर्चा…
बस्तर में नक्सलवाद के अंत पऱ विकास की बयार…. रायपुर 11 अप्रैल वेबवार्ता छत्तीसगढ़ी सुराज के प्रधान संपादक शंकर पांडे ने बस्तर में नक्सल वाद…
View More मासिक छत्तीसगढ़ी सुराज के 16 वें साल में प्रवेश पऱ आयोजित परिचर्चा…