रायपुर 8 जून वेबवार्ता..मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट हुई जिसमें उन्होंने हमारी टीम को बॉलीवुड हिंदी मूवी रमाई के छत्तीसगढ़ में हुए निर्माण पर तथा सेल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजयी होने पर बधाई दी आदरणीय मुख्यमंत्री जी का आग्रह था कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषो शहीद वीर नारायण सिंह और महंत घासीदास पर भी आप लोग हिंदी मूवी बनाएं जिसमें राज्य सरकार आपको सहयोग करेगी तथा भविष्य में बनने वाली छत्तीसगढ़ शासन की एडवरटाइजमेंट फिल्म भी हमें देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि बहुजन समाज में टैलेंट की कमी नहीं है त्याग मूर्ति माता रमाई के बारे में जब बताया गया तो वह भावुक हो गए और उन्हें कहा कि हम पूरे मंत्रिमंडल के साथ उसे देखने का प्रयास करेंगे ,साथ ही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी एक भेट का आयोजन करेंगे , क्योंकि यह वर्ष छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति वंदन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और मातृशक्ति को प्रदर्शित करती छत्तीसगढ़ में निर्मित प्रथम हिंदी मूवी रमाई है रमाई फिल्म की पूरी टीम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती है और साधुवाद देती है जो उन्होंने फिल्म रमाई टीम का हौसला बढ़ाया जय भीम जय रमाई
