“खुमान साब” एवं सम्मान समारोह संपन्न किकिरमेटा (बेल्हारी)। भिलाई 10 जून वेबवार्ता स्वर्गीय खुमान साव की स्मृति में आयोजित “सुरता खुमान साब” एवं सम्मान समारोह ग्राम किकिरमेटा (बेल्हारी) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा सांसद विजय बघेल का गजमाला, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सांसद विजय बघेल के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।खुमान साव संगीत सम्मान से वरिष्ठ लोकगायक संतोष साहू एवं योगेश निर्मलकर (चंदैनी गोंदा) को सम्मानित किया गया।खुमान संगीत स्मृति सम्मान हेमंत केशरवानी, ढालसिंग चक्रधारी, पवन चक्रधारी, जगदीश चक्रधारी, तुकेश यादव, मोहित चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश ठाकुर, भूपत साहू तथा सरपंच देवकी निषाद को प्रदान किया गया।खुमान संगीत साधक सम्मान से दुष्यंत हरमुख, दिनेश साव एवं वरिष्ठ लोक गायिका पुष्पा साहू सम्मानित हुईं।स्व. लता खापर्डे स्मृति सम्मान रिंकी देवांगन एवं लीना मानिकपुरी को तथा स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान वरिष्ठ लोकगायक द्वारिका प्रसाद कौशल को प्रदान किया गया।सामाजिक समरसता सम्मान से पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में देवकी बाई निषाद, लालेश्वर साहू खिलावन साहू, सुंदर साहू, पंच राम साहू,संतोष सिंह, रफीक खान, अमित अग्रवाल, नेतराम निषाद, रूप सिंह, महेश चक्रधारी, जागेश साहू, खेमलाल देशलहरे, शंकर हिरवानी, मनीष चंद्राकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलाकार समाज की सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं। वे अपनी कला और संगीत के माध्यम से समाज में आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि कलाकार कभी नहीं मरते, उनके गीत और उनकी कला सदैव जीवित रहती है। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध आह्वान गीत “मोर संग चलव रे” गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने सभी सम्मानित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्गीय खुमान साव ने छत्तीसगढ़ी लोककला को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम में लोक कलामंच नवा किसान रामनगर भिलाई एवं पुष्पा साहू की टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र साहू (शंकर) ने किया। आयोजन स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति भिलाई एवं समस्त ग्रामवासी किकिरमेटा के सहयोग से संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *