भिलाई। 24 जून वेबवार्ता भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-9 अस्पताल, मैत्री बाग और भिलाई टाउनशिप की बसाहट को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए…
View More भिलाई की बसाहट बचाने हर स्तर पर लड़ेंगे, जरूरत पड़ी तो बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटूंगा : विधायक देवेंद्र यादवCategory: Blog
Your blog category
खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग भिलाई में सैकड़ों महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया
भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एवं बीएसपी साइक्लिंग…
View More खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग भिलाई में सैकड़ों महिला प्रतिभागियों ने भाग लियापोस्टपोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ दुर्ग, 19 जून वेबवार्ता / अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए…
View Moreभिलाई 16 जून वेबवार्ता भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।**लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को उत्तरप्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया है, वहीं मामले में संलिप्त पाए गए एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को भी गिरफ्तार किया गया है।**दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।*ज्ञातव्य हो कि बीते 26 मई को ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का खुलासा हुआ था।बताया जाता है कि यहां कोई खंडेलवाल के नाम पर बीएसपी में फ्लाईएश डस्ट उठाने का टेंडर लिया गया था, जिसमें पाटर्नर संजय सिंह ने यह पूरा खेल शुरू किया था। चोरी की घटना के बाद बीएसपी महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) ने संजय सिंह, मो. सलीम और चिन्तानंद साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराया था। रेड के दौरान मौके पर पुलिस को हाईवा और ट्रकों में फ्लाई ऐश डस्ट की आड़ में चोरी की लोहे की प्लेट बीम और कटिंग सामग्री लोड होना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग बरामद की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले वाहन एवं मशीनों को मिलाकर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।बता दें कि इस मामले में संलिप्त आठ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी संजय सिंह अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने यूपी के देवरिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध संग्रहण कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह पूरा अपराध किया जा रहा था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भिलाई 15 जून वेबवार्ता रेडक्रास सोसायटी, दुर्ग द्वारा सामाजिक (रक्तदान शिविर) के सफल आयोजन के लिए भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन को किया गया सम्मानितदुर्ग जिले के इंडियन रेडक्रास सोसायटी, प्रतिष्ठित जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के एक अनुकरणीय कार्य के लिए जिला कलेक्टर के हाथों के द्वारा भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया है। एसटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन ने एसोसिएशन के योगदान को रेखांकित किया।यह सम्मान एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में दिया गया। यह रक्तदान शिविर 15 नवंबर 2026 को धरतीआबा भगवान बिरसा मुण्डा के जयंती के अवसर पर किया गया था। रक्तदान शिविर में इच्छुक रक्तदाता सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। शिविर के दौरान कुल 41 यूनिट रक्त जिला अस्पताल दुर्ग के ब्लड बैंक के लिये संग्रहित किया गया था। ताकि गंभीर रूप से घायल मरीजों, सर्जरी कराने वाले रोगियों, एनीमिया से पीड़ित महिलाओं, प्रसव पूर्व जटिलताओं वाले मामलों और कैंसर, सिकलिंग जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नई जिंदगी प्राप्त हो सके।रक्तदान शिविर का उद्देश्य और आयोजनएसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप टोप्पो ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी की समस्या से जूझ रहे जिले के मरीजों की मदद करना और समाज में रक्तदान की महत्ता के प्रति जागरूकता फैलाना था। उन्होंने कहा कि, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। हमारा एसटी समुदाय हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। इस शिविर के माध्यम से हमने न केवल रक्त संग्रह किया बल्कि युवा पीढ़ी को सेवा भावना से जोड़ने का भी प्रयास किया।”इस रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल दुर्ग के डाॅक्टर, ब्लड बैंक के विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियन टीम ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया था। इस शिविर को सफल बनाने में संगठन के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा था।एसटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिले के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है। रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। एसोसिएशन के सभी सदस्यों का यह सामाजिक योगदान सराहनीय है। हम अस्पताल की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा रखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है।एसटी एसोसिएशन का निरंतर प्रयासएसटी एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एस.टी. कर्मचारियों के अधिकारों व कल्याण के लिये प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। रक्तदान शिविर इसका एक और सशक्त उदाहरण है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष II श्री मनोज हेम्ब्ररोम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर मदद मिले। रक्तदान शिविर के अलावा हम भविष्य में स्वास्थ्य जांच शिविर, वृद्धाश्रम सहायता, बाल शिक्षा कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण अभियान भी नियमित रूप से चलाते रहेंगे।”इस सम्मान से एसटी एसोसिएशन के सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने पूरे जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। “एक बूंद रक्त, हजारों उम्मीदें” के संदेश के साथ एसोसिएशन भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है।
“खुमान साब” एवं सम्मान समारोह संपन्न किकिरमेटा (बेल्हारी)। भिलाई 10 जून वेबवार्ता स्वर्गीय खुमान साव की स्मृति में आयोजित “सुरता खुमान साब” एवं सम्मान समारोह ग्राम किकिरमेटा (बेल्हारी) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा सांसद विजय बघेल का गजमाला, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सांसद विजय बघेल के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।खुमान साव संगीत सम्मान से वरिष्ठ लोकगायक संतोष साहू एवं योगेश निर्मलकर (चंदैनी गोंदा) को सम्मानित किया गया।खुमान संगीत स्मृति सम्मान हेमंत केशरवानी, ढालसिंग चक्रधारी, पवन चक्रधारी, जगदीश चक्रधारी, तुकेश यादव, मोहित चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश ठाकुर, भूपत साहू तथा सरपंच देवकी निषाद को प्रदान किया गया।खुमान संगीत साधक सम्मान से दुष्यंत हरमुख, दिनेश साव एवं वरिष्ठ लोक गायिका पुष्पा साहू सम्मानित हुईं।स्व. लता खापर्डे स्मृति सम्मान रिंकी देवांगन एवं लीना मानिकपुरी को तथा स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान वरिष्ठ लोकगायक द्वारिका प्रसाद कौशल को प्रदान किया गया।सामाजिक समरसता सम्मान से पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में देवकी बाई निषाद, लालेश्वर साहू खिलावन साहू, सुंदर साहू, पंच राम साहू,संतोष सिंह, रफीक खान, अमित अग्रवाल, नेतराम निषाद, रूप सिंह, महेश चक्रधारी, जागेश साहू, खेमलाल देशलहरे, शंकर हिरवानी, मनीष चंद्राकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलाकार समाज की सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं। वे अपनी कला और संगीत के माध्यम से समाज में आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि कलाकार कभी नहीं मरते, उनके गीत और उनकी कला सदैव जीवित रहती है। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध आह्वान गीत “मोर संग चलव रे” गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने सभी सम्मानित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्गीय खुमान साव ने छत्तीसगढ़ी लोककला को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम में लोक कलामंच नवा किसान रामनगर भिलाई एवं पुष्पा साहू की टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र साहू (शंकर) ने किया। आयोजन स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति भिलाई एवं समस्त ग्रामवासी किकिरमेटा के सहयोग से संपन्न हुआ।
रायपुर 8 जून वेबवार्ता..मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट हुई जिसमें उन्होंने हमारी टीम को बॉलीवुड हिंदी मूवी रमाई के छत्तीसगढ़ में हुए…
View Moreप्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।ग्राम नारदा स्थित यह पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर हिन्दुस्तान का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है। मंदिर की इस अनूठी विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri ने भी अपनी कथा के दौरान किया था, जिसके बाद इस धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी है।सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गौ-संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
प्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित…
View More प्रेस विज्ञप्तिबाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाभिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।ग्राम नारदा स्थित यह पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर हिन्दुस्तान का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है। मंदिर की इस अनूठी विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri ने भी अपनी कथा के दौरान किया था, जिसके बाद इस धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी है।सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गौ-संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।किसान आयोग बनाओ तभी किसानों का कल्याण होगा: धर्मेन्द्र मिश्रा
भिलाई 26 मई वेबवार्ता लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) धर्मेन्द्र मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए किसान आयोग गठन की मांग…
View More किसान आयोग बनाओ तभी किसानों का कल्याण होगा: धर्मेन्द्र मिश्रादल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत
दल्लीराजहरा। भिलाई 12 मई वेबवार्ता..नगर के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन पाइप बिछाने के दौरान एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो…
View More दल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत