Spread the love

भिलाई 11अप्रैल वेबवार्ता बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपरांत आज माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल जी एवं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रवासी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय विजय बघेल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पिछले छह माह से लगातार चुनाव मैदान में डटे रहे और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहे। चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित की, जिसके उपलक्ष्य में यह बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सभी प्रवासी प्रभारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के चुनावी अनुभव साझा किए। चर्चा में विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति पर भी मंथन किया गया।सांसद विजय बघेल जी ने बैठक के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ऊर्जा के साथ आने वाले समय में भी पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *