महामाया बुद्ध विहार अश्विनी पूर्णिमा मनाई गई

Spread the love

भिलाई वेब वार्ता महामाया बौद्ध कल्याण समिति, कर्मचारी नगर दुर्ग के तत्वावधान में अश्विन पूर्णिमा और वर्षावास समापन समारोह (25-10-2026) को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जो कि पिछले तीन महा से चला आ रहा था।
इस अवसर पर सुबह के कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूज्य भंते जी अशोक मित्र, प्रकाश दीप नेे द्वीप प्रज्ज्वलित कर तथागत भगवान बुद्ध और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी के प्रतिमा पुष्प अर्पित किये और कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष प्रीति थूल एवं पदाधिकारियों ने भंते जी का पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूज्य भंते जी द्वारा बुद्ध वंदना की गई और परित्राणाय पाठ किया गया। भंते जी ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके द्वारा दिए गए संदेश पर प्रकाश डाला। भगवान बुद्ध के संदेश/ विचार पर हमे अपने जीवन पर अनुसरण करते रहना है और अपने जीवन को सुखमय करना है। भगवान बुद्ध का शांति का धम्म है। उनके बताये मार्ग विपश्यना पर प्रकाश डाला। विपश्यना से तन और मन का शुद्धिकरण होता है।। पिछले तीन महीने से भंते जी लगातार हर दिन धम्म देशना देते हुए उपासक उपासिकाओ ने धम्म लाभ लिया। इसमें स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
संध्या के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुत किया गया। जिन बच्चों ने भाग लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, उनको 1 जनवरी को पुरस्कार दिया जाएगा, ऐसी घोषणा समिति के अध्यक्ष ने की।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भरने ने किया। इसके पश्चात तथागत म्यूजिकल ग्रुप भिलाई के अध्यक्ष अनिल साखले एवं महासचिव धनंजय मेश्राम और साथियों का समिति के सम्मानीय वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्प गुच्छे स्वागत किया गया।म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा बुद्ध और भीम गीतों पर आधारित प्रस्तुति दी। उपस्थित उपासक / उपासिकाओ ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य नितीन मेश्राम, चौरे, जाग्रुत, सुनिल मेश्राम, एसके भरने, संजय बंसोड, रमेश बारसागडे, एसएम शेंडेे, मिलिंद थूल, रामराव ढोक, आरएन खोब्रागडे, भगवती श्यामकुवर, इंदु ढोक आदि समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी समिति की अध्यक्ष प्रीति थूल ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *