भिलाई। 16 सितंबर वेबवार्ता…समय के साथ साथ पत्रकारिता का स्वरूप निरंतर बदलते जा रहा है। आज जो सोशल मीडिया, टीवी टयूटर यू टयूब हो या फिर डिजिटल सभी की उत्पति प्रिंट मीडिया हुई है। आज समय तुरंत समाचार पे्रषण से जुड़ा हुआ है जो प्रिंट मीडिया से संभव नही है इसलिए पत्रकारों के लिए प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया से जुडऩा जरूरी है जो किसी भी पत्रकार के लिए अतिरिक्क्त आमदानी का श्रोत बन जाता है। आज मनसा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में साप्ताहिक समाचार पत्र मुद्दा आपका का विमोचन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ला ने पत्रकारिता के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की एवं युवा पत्रकारों को वस्तुपकर जानकारी प्रकाशित करने का सुझाव दिया। वही वरिष्ठ लेखक कवि एवं पत्रकार विक्रम जनबंधु ने बदलते परिवेश में स्वयं को भी बदलने का आव्हान पत्रकारों से किया। वरिष्ठ अनिल साखरे ने भी पत्रकारों से सामाजिक मुद्दा उठाने एवं प्रिंट मीडिया के साथ साथ सोशल मिडिया के बदलते महत्व को देखते हुए इससे भी जुडऩे का आव्हान किए। मुद्दा आपका के संपादक ने जन हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता के माध्यम से जन सेवा राष्ट्र सेवा को महत्व देने की बात कही। इस अवसर पर विमल थापा, दिनेश पुरवार, उमेश पासवान, श्री कुंवर सिँह चौहान, प्रदीप गोयल, सुरेन्द्र सिंह विराट, कोमल प्रसाद, कुम्हारी प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह , हरीश साहू, रामनारायण निषाद घनश्याम बैरागी सहित काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
