भिलाई 27 अक्टूबर वेबवार्ता पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई में पूज्य भंते प्रज्ञा कीर्ति द्वारा त्रैमासिक वर्षावास दिनांक 26 10 2026 दिन सोमवार को समापन संपन्न हुआ ।
सर्वप्रथम पूज्य भंते प्रज्ञा कीर्ति द्वारा पंचशील बुद्ध विहार के प्रतिमा प्रांगण में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की आदम कद प्रतिमा पर पुज्य भंते प्रज्ञा कीर्ति एवं बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई समिति के अध्यक्ष भागवत शेडे द्वारा माल्यार्पण किया गया ।
तत्पश्चात बुद्ध विहार में पूज्य भंते जी द्वारा परित्राण पाठ किया गया एवं धम्म देशना दी गई । उन्होंने धम्म के बारे में बहुत ही सारगर्भित देशना दी । उन्होंने कहा कि बुद्ध धम्म वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखता है ।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ ही काफी संख्या में लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराई
वर्षावास समापन के अवसर पर इंदु जलेंद्र उके जी द्वारा पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई को एक कालीन दान दिया पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार की समिति इसके लिए उन्हें साधु वाद देती है एवं जिन उपासक एवं उपासिकाओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ।
पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई
एवं
माता रमाई माता भीमाई महिला मंडल खुर्सीपार भिलाई
उनका आभार व्यक्त करते हुए उनको साधुवाद देती है ।
