बिरनपुर में ग्रामीणों का आक्रोश

Spread the love

कवर्धा।28 सितंबर। वेब वार्ता ।- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम बिरनपुर खुर्द में हुई चाकू बाज़ी की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आज़ शनिवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक रोहित साहू के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रखकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है जिससे कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, कल बीते 27 सितंबर को एक युवक अशोक साहू ने चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।वहीं ग्रामीणों का गुस्सा युवक की मौत की वज़ह से बढ़ा हुआ है तथा वे रोहित साहू के परिवार के लिए मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और आरोपी अशोक साहू को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
इसी मांग को लेकर आज उन्होंने नेशनल हाइवे-30 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *