भिलाई।30 सितंबर। वेब वार्ता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जुलाई को मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे । उन्होंने छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े प्रोजेक्ट की जरूरत बताई थी। श्री गडकरी ने उन्ही में से कुछ प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं जो छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी से बनाए जाएंगे।
रायपुर से जगदलपुर तक एक कंपलीट फोरलेन और कसकाल घाट के नीचे 15 से 20 किलोमीटर का डायरेक्ट बाईपास भी शामिल है बाईपास बनने के बाद केशकाल घाट चढ़ने की जरूरत नहीं होगी । बाईपास में 12 सुरंगे हो सकती है जैसे देश के बाकी बड़े बायपास रोड में है। रायपुर रिंग रोड एक और रिंग रोड दो की नई जरूर के मुताबिक चौड़ाई बढ़ाने और कम से कम तीन फ्लाई और बनाने का बैठक में फाइनल किया जा सकता है । इसके अलावा कुछ अंतर राज्य सड़कों को भी 4 लेने के प्रोजेक्ट में शामिल कर मंजूर किए जा सकते हैं
