भिलाई 2 मई वेबवार्ता..पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई में नवयुवक संगठन कल्याण समिति प क्रमांक 11124 सेक्टर 11 वार्ड 42 पंचशील नगर खुर्सीपार में हर्षोल्लास के साथ त्रिगुण पावन पर्व वैशाख पूर्णिमा बुद्ध जयंती मनाई गई ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आयु इंद्रजीत सिंह छोटू जी द्वारा भारत रत्न बोधिसत्व परम पूज्य डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार के अध्यक्ष आयु भागवत शेंडे द्वारा बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया गया ।
बुद्ध विहार में मुख्य अतिथि द्वारा मोमबत्ती जलाई गई व रायपुर से पधारे धम्म मित्र अर्थ दर्शी आयु योगेश मेश्राम जी द्वारा बुद्ध वंदना की गई ।
मुख्य अतिथि द्वारा बहुत ही सारगर्भित शब्दों में तथागत बुद्ध की जीवनी का वर्णन किया एवं बाबा साहब ने अपने समाज को उनका मान सम्मान दिलाने के लिए कितने कष्ट सहे उन सबका वर्णन किया ।
डॉ रेशमी वासनीकर ने बहुत ही सुंदर शब्दों में तथागत के बारे में व्याख्यान दिया एवं समाज सेवी भारती खांडेकर जी द्वारा बहुत ही विस्तृत रूप से तथागत बुद्ध के विचारों के बारे में बताया दि बुद्धिस्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एस सी एसटी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव आयु अनिल मेश्राम जी द्वारा तथागत एवं बाबा साहब के विचारों को अपनाने पर जोर दिया ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया ।
14अप्रैल के पूर्व संध्या पर जिन बच्चों ने नृत्य शैली एवं गायन में अपनी प्रस्तुति दी उनको भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।
अंत में धम्म मित्र प्रबुद्ध बांगरे जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयु इंदु ताई ऊके द्वारा किया गया तत्पश्चात उपासक एवं उपासिकाओं व गणमान्य नागरिकों को समाजसेवी श्री बालेश्वर चौरे द्वारा दान खीर पूड़ी वितरण किया गया ।
बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं उपासक एवं उपासिकाओं का पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार नवयुवक संगठन कल्याण समिति प क्रमांक 11124 उन सभी को साधुवाद देती है ।
