भिलाई 2 मई वेबवार्ता…मिली जानकारी के मुताबिक, डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत डीआरजी की टीम जंगल में सर्चिंग कर रही थी, इसी दौरान जवान एक छिपे हुए IED की चपेट में आ गए।
विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर ही तीन जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।शहीद जवानों के नाम
निरीक्षक सुखराम वट्टी (ग्राम चिहका, बीजापुर)आरक्षक कृष्णा कुमार कोमरा (जिला कांकेर)आरक्षक संजय गढ़पाले (जिला कांकेर)
आरक्षक परमानंद कोर्राम (बस्तर फाइटर, इलाज के दौरान शहीद)
