भिलाई 2 मई वेबवार्ता.बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सम्यक मैत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ बुद्ध वंदना व शरबत वितरण का कार्यक्रम सेक्टर 6 जामा {मस्जिद के पास }आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक एवं उपसिकायें एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर भगवान बुद्ध के सिद्धांतों—करुणा, अहिंसा और मानवता—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे जी के द्वारा सर्वप्रथम भगवान तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहेब के छाया चित्रों पर पुष्प व माल्यार्पण अर्पित किया गया तदुपरांत आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों आयु सुबोध तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, रायपुर,
आयु प्रदीप सान्याल जी, अध्यक्ष, स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई
आयु अनिल साखरे जी, वरिष्ठ पत्रकार, संजय पांडेय हरी भूमि एवम एल उमाकांत जी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भिलाई के द्वारा
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना के साथ की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के लिए प्रार्थना की। आमंत्रित अतिथियों ने वर्तमान काल में बुद्ध की शिक्षा मानव समाज के उत्थान व सर्वागीण विकास नितांत आवश्यक है व इसे अपनी जीवन शैली में अपनाने पर बल दिया. इसके पश्चात राहगीरों एवं जरूरतमंदों के बीच शरबत का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ भगवान बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शांति और समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।उक्त कार्यक्रम में सम्यक मैत्री परिवार की वर्तमान अध्यक्षा सीमा मेश्राम, कोषाध्यक्ष सुषमा सलवाटकर और अन्य सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।
नमो बद्धाय
