भिलाई 12 फ़रवरी वेब वार्ता..रूप रागनी म्यूजिक अकैडमी और भिलाई बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएसन के संयुक्त तत्वाधान में स्वर कोकिला, भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की स्मृति में 13 फ़रवरी को एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “याद-ए-लता 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
यह भावपूर्ण संध्या महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (छत्तीसगढ़) में शाम 6 बजे से आयोजित होगी।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लता युगल उर्वशा ( संयुक्त कलेक्टर राजनंदगांव) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अलका वाघमार जी महापौर दुर्ग नगर पालिक निगम, श्री नरेंद्र कुमार बछोर अध्यक्ष ऑफिसर एसोसिएशन और सैफी अध्यक्ष, श्री भूपेंद्र कुलदीप रजिस्ट्रार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग,श्रीमती मंजू अरुण वोरा और दुर्ग श्रीमती श्वेता धीरज बाकलीवाल दुर्ग, श्रीमती रिचा रीकेश सेन भिलाई और विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती छवि निगम अध्यक्ष भिलाई महिला समाज, श्रीमती पूनम कुमार उपाध्यक्ष भिलाई महिला समाज, श्रीमती केका सरकार उपाध्यक्ष भिलाई महिला समाज, श्रीमती स्मिता भास्कर उपाध्यक्ष भिलाई महिला समाज, श्रीमती आभा कुमार उपाध्यक्ष महिला समाज, श्रीमती सोनाली रथ सचिव भिलाई महिला समाज, श्रीमती दीपांविता पॉल संयुक्त सचिव भिलाई महिला समाज, श्रीमती शिखा जैन कोषाध्यक्ष भिलाई महिला समाज, श्रीमती रीता तिवारी संयुक्त कोषाध्यक्ष भिलाई महिला समाज उपस्थित रहेंगी l कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसपी एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष क़ोमल प्रसाद करेंगे l
कार्यक्रम में लता मंगेशकर द्वारा गाए गए अमर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिनकी मधुर धुनें आज भी हर पीढ़ी के दिलों में जीवंत हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह संगीतमय संध्या स्वर साम्राज्ञी को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है, जिसमें शहर के संगीत प्रेमी एकत्र होकर उनकी यादों को ताजा करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष आयोजन का आनंद लेने की अपील की गई है।
उक्त जानकारी एसोसिशन के महासचिव विजय रात्रे ने दी l
