वर्षावास समापन समारोह कल

Spread the love

 भिलाई।16अक्टूबर।वेब वार्ता ।बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में वर्षावास समापन समारोह का अश्विन पूर्णिमा 17-10-2024 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। यह वर्षावास कार्यक्रम विगत 21 जूलाई 2024 आषाढ पूर्णिमा (तीन माह) से पूज्य भंतेजी सप्पजनो ( अरूणाचल प्रदेश) एवं पूज्य भंतेजी जी उत्तमो मग्गो के सानिध्य में चल रहा है , जो अश्विन पूर्णिमा (17 अक्टूबर) को समापन होगा। वर्षावास समापन समारोह में सर्व प्रथम पूज्य भंतेजी द्वारा द्वीप प्रज्जल्वित, तथागत भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं डॉ अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात परित्राणाय पाठ होगा। तत्पश्चात पूज्य भंतेजी द्वारा धम्म देशना और धम्म प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम   सुबह 09:30 शुरू होगा जो दिन भर चलेगा। अतः सभी उपासक/ उपासिकाओ, अनुयायियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की संस्था द्वारा अपील की जाती है। 
     उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *