कवर्धा 11 अक्टूबर वेब वार्ता- मंडला से रायपुर आ रहे कार सवार तीन युवकों को दो करोड़ से अधिक नगदी के साथ कवर्धा पुलिस ने हिरासत में लिया है ये सभी कार से आ रहे थे।
कार से 2.27 करोड़ रूपए बरामद किए गए, पकडे गए युवकों क़े पास रुपयों से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं थे।
पुलिस क़े द्वारा पकड़े गए युवकों ने ये रकम किसके लिए लिए लेकर आ रहे थे उसका खुलासा नहीं किया है, फिलहाल कवर्धा पुलिस पूछताछ कर रही है।
