भिलाई।11अक्टूबर।वेब वार्ता।भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प. क. 1119 के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में अशोका विजयादशमी समारोह 12 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया जा रहा है। इसमें मंचिय कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। जिसमें मुख्य वक्ता माननीय अभिषेक कुमार, नई दिल्ली , सत्येंद्र बंसल, नई दिल्ली और मुख्य अतिथि माननीय अजय गजघाटे, डीजीएम, बीएसपी भिलाई, विशिष्ट अतिथि सचिन रंगारी, एजीएम परियोजना, रावघाट, होंगे। अध्यक्षता आयुष्यमती सविता मेश्राम, संस्था की अध्यक्ष करेगी। अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। अतिथियों के स्वागत के पश्चात अतिथि उपस्थित जन समुदाय को उद्बोधन देंगे। रात्रि 9 बजे आर्केस्ट्रा " मिनल परछाई - नागपुर ( महाराष्ट्र) के द्वारा बुद्ध एवं भीम गीतों पर आधारित प्रस्तुति होगी। समारोह की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है, इसके लिए विभिन्न कार्य सुचारू रूप से करने के लिए संस्था के सदस्यों की कमेटियों का गठन किया गया और कार्यभार सौपकर जिम्मेदारी दी गई। संस्था द्वारा समस्त उपासक/ उपासिका, अनुयायियों और गणमान्य नागरिकों से इस समारोह में उपस्थित होने की अपील करते है। इस समारोह में अध्यक्ष सविता मेश्राम,उपाध्यक्ष विनोद वासनीक, कृष्णा बंसोडकर, देवानन्द मेश्राम, महासचिव रामराव ढोक, सचिव धरमपाल गजभिये, अशोक श्यामकुवर, कोषाध्यक्ष भागवत बागडे,प्रदीप सोमकुवर, उप कोषाध्यक्ष अशोक नंदेश्वर, सह सचिव अजय अडकने, किर्ति लांजेवार, प्रचार प्रभारी ठानेन्द्र कामडे, कार्यकारी सदस्य आईके रामटेके, ज्ञानचंद टेंभुरकर, जेबी पाटील, डीपी भाईर, बुद्धप्रकाश मेश्राम, वसंत नंदेश्वर, रंजू खोब्रागडे, प्रितेश पाटील, आशिष चौहान, प्रियंवदा वासनीक, जालेन्द ऊके और हरिकिशन भवते विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।