भिलाई में अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही

Spread the love

– भिलाई 9सितंबर ।वेब वार्ता सुपेला में नगर निगम की टीम ने मस्जिद के नाम पर किए गए अवैध कब्जे को तोड़ना शुरू कर दिया है, अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में एक मजार, दुकानें, वैवाहिक भवन और गेट को जमींदोज कर दिया गया है।

बताया जाता है कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम के अमले के साथ ही एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित 100 से ज्यादा जवानों सहित कई थानों की फोर्स सुबह 5 बजे से ही कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।
इसके तहत 5 दुकानें, स्वागत द्वार और मस्जिद की बाउंड्री वॉल तोड़ी जानी है।निगम अफसरों का कहना है कि जो भी गैर धार्मिक कब्जा है, सब तोड़ा जाएगा। इससे पहले इन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन इन्होंने नहीं हटाया, इसलिए कार्रवाई की जा रही है।करबला कमेटी ने इसका विरोध किया है और कब्जे को सही बताया है।
यह कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया था। अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था, जिसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले नोटिस चस्पा कर कब्जा खाली करने के लिए कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *