बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Spread the love

बलौदाबाजार/भाटापारा8सितंबर वेब वार्ता – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब बारिश के दौरान सभी लोग भीगने से बचने के लिए तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे, इसी दौरान अचानक उनके उपर आसमानी आफत कहर बनकर गिरी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग 3.30 बजे थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (लटुवा) में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए नया तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से घटना स्थल पर 7 लोगों की मृत्यु हो गई साथ ही 3 अन्य लोग घायल है, जिन्हें उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है।
सभी मृतकों के शव भी जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *