भिलाई।वेब वार्ता 18अगस्त।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को न्यायालय ने 20 अगस्त तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बलौदाबाजार पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि बीते 10 जून को बलौदा बाजार के हिंसा और आगजनी की घटना में देवेंद्र यादव को 179 वें आरोपी के रूप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, हिंसा और आगजनी के मामले में देवेंद्र यादव के पहले पुलिस ने 178 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा इस मामले में 10 जुलाई को पहली गिरफ्तारी हुई थी।
