उन्नति महिल सहकारी साख समिति मर्यादित सुपेला भिलाई द्वारा सामाजिक निगमित ज़िम्मेदारी के अंतर्गत बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया
भिलाई नगर 14 जुलाई वेबवार्ता उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई दुर्ग के द्वारा पंजीयन के बाद से ही समाज सेवा का कार्य कर रहा है। समाज में जरूरत मंदो लोगों वृद्ध जनों महिला समूहों को निशुल्क प्रशिक्षण दी जा रही है इसी कड़ी में सहकारी साख समिति के मुख्य कार्यालय सुपेला पोस्ट ऑफिस में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सामाजिक निगमित जिम्मेदारी के अंतर्गत बच्चों को पाठ्य वितरण का वितरण किया जाता है । इसी कड़ी में कक्षा पहेली कक्षा 5 एवं 9 वी के बच्चे को नियमित शिक्षा जारी रखने पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे को जिसमें कक्षा पहली कक्षा 5 एवं कक्षा 9 वी के बच्चे शामिल है को प्रदान करने तीन बच्चों को कापी ,पुस्तक के साथ अन्य सामग्रीय प्रदान किया गया साथ ही सहकारी साख समिति की ओर से उन्हें आगामी समय में पढ़ाई कार्य में यथासंभव सहयोग प्रदान की जाएगी । पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार इस्माईल खान,सहकारी साख समिति के अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान प्रबंधक श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे संचालक प्रतिमा पारधी , सुनीता ताम्रकार,रेखा दास,सुनीता कुमारी,शमीम अख्तर रेहाना खान, रजनी मेहर , समृद्धि ताम्रकार,अवध विश्वकर्मा,रीना ऊके, पालक सहित अन्य सदस्य की उपस्थित में पुस्तक प्रदान किया गया ।
