बीएसपी से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी प्रकरण में 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 15 आरोपी पुलिस गिरफ्त में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Spread the love

दुर्ग 9 जुलाई वेबवार्ता भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पूर्व में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, नवीन कार्रवाई के साथ अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई हैआरोपीगण द्वारा पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी के लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ चोरी कर अवैध रूप से संग्रहित कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।

प्रकरण में लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप एवं वाहनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पूर्व में जप्त की जा चुकी है तथा मामले में विवेचना एवं अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

संक्षिप्त विवरण :दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में संग्रहित मिला।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर एकत्रित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य लौह सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा तथा अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पूर्व में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना को आगे बढ़ाते हुए बीएसपी के दो अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी हिमांशु भूषण मलिक एवं मनोज कुमार देवांगन को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई सतत जारी है।

▪️ घटना का कारण :भिलाई स्टील प्लांट से लौह स्क्रैप की चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल :ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, ग्राम अकलोरडीह खदानपारा, भिलाई।

▪️ आरोपी का नाम :हिमांशु भूषण मलिक,GM, SMS 3 उम्र 54 वर्ष, निवासी भिलाई।मनोज कुमार देवांगन ENGINEERING ASSOCIATE SMS 3, उम्र 58 वर्ष, रिसाली।

    ▪️ जप्त सामग्री :लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।कुल जप्ती मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।

      सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम, विवेचना अधिकारियों एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी विवेचना के माध्यम से प्रकरण में लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

      दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *