एसोसिएशन का अध्यक्ष पद पर आर डी कोरी को पुनःनिर्वाचित घोषित किया गया।

Spread the love

भिलाई 7 अप्रैल वेबवार्ता..सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नि:शक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की पंजीकृत मान्यता प्राप्त एक मात्र संस्था की वार्षिक आमसभा की बैठक डॉ. आंबेडकर पार्क सेक्टर 1 भिलाई में आयोजित की गई बैठक में आर डी कोरी को पांच वर्ष के लिए पुनः अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। आर डी कोरी वर्ष 2009 से संस्था द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ समस्त कार्मिकों के हितों और कल्याणार्थ में संगठन एवं संस्था का काम काज को देख रहे है। आर डी कोरी संस्था का संस्थापक सदस्य भी है। संस्था में नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष आर डी कोरी, उपाध्यक्ष श्री पन्नालाल मैरिसा, सचिव श्री सुदामा नेताम, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चौधरी,संयुक्त सचिव श्री डी.आर. सोनवानी,कार्यकारिणी सदस्य श्री बी. कोरलैया,कार्यकारिणी सदस्य श्री जोगेश्वर राव इत्यादि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति कार्मिकों के साथ समूची भिलाई बिरादरी के बीच जबरजस्त खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। और बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *