भिलाई 5अप्रैल वेबवार्ता रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ( आरपीआई गवई) के डॉ राजेन्द्र गवई राष्ट्रीय महासचिव के स्वीकृति से एवं रामराव गोपालराव ढोक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा आरपीआई (गवई) छत्तीसगढ़ पार्टी सदस्यों को उनको पदों पर मनोनीत कर छत्तीसगढ़ प्रदेश आरपीआई (गवई) राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिनके नाम निम्नानुसार है।
प्रभु मोतीराम वासनिक उपाध्यक्ष, सितेन्द्र गजभिये उपाध्यक्ष, राजेश वासनिक महासचिव, राजेश लोनारे महासचिव, गोकुल प्रसाद बन्सोड सचिव एवं कनिपनाथ वासनिकइस प्रकार आरपीआई (गवई) छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नामों को मनोनीत कर घोषणा की गई।उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश आरपीआई (गवई) अध्यक्ष रामराव गोपालराव ढोक ने दी।
