एन.एच.आई. में मेंटेनेंस कार्य

Spread the love

दुर्ग, 09 मार्च वेब वार्ता../ रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च से 18 मार्च तक किया जाएगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *