वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

Spread the love



भिलाई 2 मार्च वेब वार्ता..बाजार चौक ढाबा, अंजोरा, जिला दुर्ग में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह के पावन अवसर पर सेवती-अंजोरा-ढाबा मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग 5.20 किलोमीटर लंबाई का है, जिसकी स्वीकृत लागत राशि लगभग 6 करोड़ 85 लाख 49 हजार रुपये है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, ईश्वर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, विकास मंडरिया, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रेमलाल नायक, जितेंद्र यादव, सरपंच ग्राम पंचायत ढाबा कमल नारायण साहू सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. खुबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सैनिक विजय लाल मंडलियां एवं सतेश कुमार मंडलियां को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाना अत्यंत कठिन प्रक्रिया होती है, लेकिन जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मोदी जी की गारंटी” को प्रदेश सरकार बखूबी निभा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में लगभग 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं तथा ढाबा-अंजोरा क्षेत्र में अब तक 30 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की जा चुकी है।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 अप्रैल 1630 को हुआ था। उन्होंने अपने पराक्रम एवं रणनीति से मुगल सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए स्वराज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में निरंतर करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। ढाबा ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर कुर्मी भवन सहित अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु आदेश पत्र दिए जाने की घोषणा भी की गई।
सांसद बघेल ने उपस्थित जनसमुदाय को होली एवं सतरंगी त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में घनश्याम साहू, गोकुल वर्मा, प्रेमलता नायक, प्रेमीन बाई साहू (सरपंच अंजोरा), महेंद्र सिंह मंडलियां, भीखम, जीवन मंडलियां, पवन मंडलियां, तुलसी मंडलियां, तोखन मंडलियां, शत्रुघ्न मंडलियां, नरोत्तम मंडलियां सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *