पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा आयोजित रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक

Spread the love

                 भिलाई 6 नवम्बर वेब वार्ता पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक 09 नवम्बर 2025 को कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 320 से अधिक प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की गई, जिसमें दुर्ग के 181, बालोद के 102, एवं बेमेतरा के 44 प्रकरण शामिल थे।

                बैठक के दौरान महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट एवं चिटफंड प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने तथा अभियोजन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

               आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसे अपराधी, जो बार-बार अपराध कर समाज में भय का वातावरण बनाते हैं, उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो आदतन अपराधी जमानत पर रिहा है और वे पुनः अपराध कर रहे हैं, उनके विरुद्ध पूर्ववर्ती अपराधों की जमानत निरस्त कराए जाने हेतु न्यायालय में त्वरित पहल की जाए। साथ ही, ऐसे अपराधियों की निगरानी को और सशक्त बनाते हुए स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

              बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस.एस. ध्रुव, उप संचालक दुर्ग श्री भीम सिंह राजपूत, उप संचालक बालोद श्रीमती अनुरेखा सिंह, उप संचालक बेमेतरा श्रीमती अर्पणा अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती बैजन्ती माला तिग्गा, डीएसपी दुर्ग श्रीमती भारती मरकाम, उप निरीक्षक श्री राजकुमार प्रधान,सहायक उप निरीक्षक श्री हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पी.आर.ओ. श्री प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *