भिलाई 5 नवम्बर वेब वार्ता…छत्तीसगढ़ प्रदेश नवा विधानसभा में 1 नवंबर 2025 को 25वाँ राज्योत्सव रजत जयंती स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई साहब की विशाल प्रतिमा को राष्ट्रपति से सम्मानित पद्मश्री जे एम नेल्सन द्वारा बनाई गई विशाल प्रतिमा को स्थापित की गई है। भारत के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री मा श्री नरेंद्र मोदी साहब ने नवा विधानसभा और प्रतिमा का एक साथ लोकार्पण करने की खुशी में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नि:शक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन के तत्वावधान में एसोसिएशन के चेयरमैन आर डी कोरी, श्री प्रशांत कुमार क्षीरसागर, श्री बी कोरलैया, श्री आर सी भोंसले, श्री सतीश चंद्र सोनकर, श्री हरीश कोसरे, श्री अविनाश राणे इत्यादि ने नेल्सन कलागृह सेक्टर 1 भिलाई निवासी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्ति कर्मचारी मूर्तिकार श्री जे एम नेल्सन का आत्मीय स्वागत गुलदस्ता भेंटकर किए। और शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किए है। और राज्योत्सव की ढेर सारी बधाईयां एवं अपनी शुभकामनाएं दी हैं। आर डी कोरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साहब और पीएम मा श्री नरेंद्र मोदी साहब के प्रदेश और देशहित में बहुत ही अच्छा काम करने की जमकर सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश और देश तरक्की की ओर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आर डी कोरी ने कहा कि मूर्तिकार श्री जे एम नेल्सन जी ने छोटे उम्र से ही मूर्ति बनाने की कला सीखी है। आज मूर्ति बनाने में विश्व के महानायक है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई साहब ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2001 को किए है। ऐसी महान हस्ती को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
आर डी कोरी ने मूर्तिकार श्री जे एम नेल्सन को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर और कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सम्मान किए है।और कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख शांति खुशहाली और अमनचैन के लिए प्रार्थना किए हैं।
