भिलाई 14 जूलाई वेब वार्ता रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई (प क 1119) की वार्षिक आमसभा (2024-25) की बैठक संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम के अध्यक्षता में तथा महासचिव रामराव ढोक के संचालन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम एवं पदाधिकारियों ने तथागत भगवान बुद्ध एवं परमपूज्य बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रजल्वित किया और सामुहिक वंदना ली गई। पत्पश्चात संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने सभा के समक्ष संस्था में किये गए कार्यों का प्रतिवेदन पढकर सुनाया और कोषाध्यक्ष भागवत बागडे ने आय- व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। संस्था के सचिव अशोक श्यामकुंवर एवं कार्यकारी सदस्य ज्ञानचंद टेम्भूरकर ने चल रही बैठक की कार्यवाही रजिस्टर में नोट किया गया।
संस्था के कुछ सदस्यों ने संस्था से संबंधित अपने सुझाव दिये, प्रश्न पुछें, कुछ जानकारी मांगी। इसका जवाब संस्था के पदाधिकारियों ने दिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी का आभार प्रदर्शित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सविता मेश्राम, उपाध्यक्ष विनोद वासनिक, महासचिव रामराव ढोक, कोषाध्यक्ष भागवत बागडे, लेखापाल प्रदीप सोमकुंवर, अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सामान्य सदस्य और महिलाएं उपस्थित रही। आखिर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।