भिलाई 10 जुलाई वेब वार्ता भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई (1119) के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में पूज्य भंतेजी शीलरत्न जी के सानिध्य में आषाढ पूर्णिमा ( गुरू पूर्णिमा) के अवसर पर वर्षावास का प्रारंभ हुआ। सर्व प्रथम भंतेजी ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रजल्वित किया। संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम , उपाध्यक्ष विनोद वासनिक, महासचिव रामराव ढोक और पदाधिकारियों/ कार्यकारिणी सदस्यों ने भंतेजी का पुष्पगुच्छे देकर स्वागत किया गया। भंतेजी ने परित्राणाय पाठ, सुत्त पठन किया और धम्मदेशना ( प्रवचन) दी और कहाँ भगवान बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर अपना जीवन सुखी बनाये। भगवान बुद्ध अपने जीवन काल में वर्षावास के दौरान अपने शिष्य को धम्म की शिक्षा देकर शिक्षित किया करते थे और बौद्ध धम्म का प्रचार प्रसार के लिए सभी दिशाओं में भेजा करते थे। इसी प्रकार यहाँ पर भी वर्षावास तीन महीने तक निरंतर आषाढ पूर्णिमा से अश्विन पूर्णिमा तक चलता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिलाएं, सामान्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।
