भिलाई 25 मई वेब वार्ता। भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के द्वारा डा आंबेडकर सास्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में बैठक आयोजित हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भोंगापाल बुद्ध महोत्सव 1 जून 2025 रविवार को ग्राम पंचायत भोंगापाल विकास खंड फरसगांव जिला कोंडागांव ( छ. ग.) में आयोजित किया जाना है, इस विषय को लेकर विस्तृत चर्चा में जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भोंगपाल बुद्ध महोत्सव के संयोजक, अनिल खोब्रागडे जी ने इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया, सुनील रामटेके, अनिल गजभिये , रविन्द्र गाडगे और संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भोंगापाल में पुरातत्व विभाग द्वारा टीले के खुदाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली जिसे वही पर मूर्ति स्थापित की गई। इसलिए भोंगापाल के इस जगह के महत्व को देखते हुए , यहाँ पर महोत्सव का भव्य आयोजन 1 जून को किया जा रहा है। उसी क्षेत्र में बुद्ध शांति वन ( पार्क) की स्थापना की जाएगी। आयोजन की बडे पैमाने पर तैयारी चल रही है। इस मेले में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया। जिन लोगों को मेले में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करना चाहते है, उन्हें आने जाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष विनोद वासनिक ने किया और संचालन रामराव ढोक ने किया।
इस बौद्ध महोत्सव के मुख्य अतिथि के बतौर माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष माननीय डा. रमन सिंह जी ( पूर्व मुख्यमंत्री) करेंगे। अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर कृष्णा बंसोडकर, अशोक शामकुवर, भागवत बागडे, अनिल साखरे, अजय गणवीर, संजय मेश्राम, सुभाष बंसोडकर, कमलराज मेश्राम, सुधाकर फुलमाली, शिवचरण पानतावने, राजेश गजभिये, जीडी राऊत, वसंत नंदेश्वर, नरेंद्र नारनवरे, जेबी पाटील, भीमराव पाटील, राकेश रोशन रंगारी, मूलचन्द गडपायले, मीना नारनवरे, माधूरी बौद्ध, अलका बौद्ध, रामटेके मैडम , गजभिये मैडम और दुर्ग- भिलाई के समस्त धार्मिक/सामाजिक संगठन के सदस्यगण मौजूद थे।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।
