बीजापुर -21 मई वेब वार्ता।छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ कर रख है, दरअसल हुआ यूँ कि अबूझमाड़ में जारी एंटी-नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को आज़ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने आज़ मुठभेड़ के दौरान मार गिराया हैं।
जवानों ने नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया है।
कहा जाता हैं कि भारत देश में वर्तमान नक्सलियों का चीफ बसवराजू था। बशव राजू पर ही देशभर में नक्सल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी थी।
जवानों ने नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ढेर कर दिया गया है, आज़ हुई इस मुठभेड़ में लगभग 30 नक्सली मारे जाने की खबर हैं, इनमें कई अन्य (CC) सेंट्रल कमेटी के मेम्बर्स के भी मारे जाने की खबर है।
इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हुआ है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस बल का 1 सहयोगी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।
