सम्यक मैत्री परिवार ने मनाई बुद्ध जयंती

Spread the love

भिलाईनगर, 12 मई वेब वार्ता। सम्यक मैत्री परिवार भिलाई द्वारा आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 12 मई सुबह 11 बजे सेक्टर-2 पेट्रोल पम्प के समीप खीर, शरबत व फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय ढाबर्डे थे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बुद्ध धर्म में दान पुण्य महत्वपूर्ण कार्य होता है समिति के इस पुनीत कार्य की उन्होंने सराहना की विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ला ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति का संदेश दिया। आज के समय में उनके वचनों का अनुसरण करना हम सब के लिये जरुरी हो जाता है। पत्रकार अनिल साखरे ने कहा कि बौद्ध समाज हमेशा से परोपकार के कार्य करता आ रहा है। उन्होनें कहा कि इस परम्परा को हमेशा कायम रखना होगा। ताकि बच्चों को भी इसकी जानकारी हो सके। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण शर्मा एवं पी मोहन की उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष वत्सला भवते ने की । कोषाध्यक्ष विलास राहुलकर मैं समिति की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन संजय मेश्राम ने किया। इस अवसर पर तथागत समाज कल्याण समिति ने फलदान भी किया।
कार्यक्रम में अन्य उपस्थित जनों में हरिकिशन भवते, सुषमा राहुलकर, सुषमा अजय अडकणे, प्रकाश अर्चना बांसोड़, बेबीनंदा उत्तम देश भरतार, शांता कपिल डोंगरे, संगीता जितेंद्र बोधी धोटें, रेखा पुरुषोत्तम जनबंधु, आशा जुल्में, लता मुकेश गोसाई, प्रतिभा सत्येंद्र मंडपे, सीमा अनिल मेश्राम, उमा मेश्राम, संध्या ओमप्रकाश रावले, सुषमा नवल सलवाहकर, ममता ओ पी श्यामकुंवर, अनीता वीरेंद्र ऊके, कविता भगत, वैशाली प्रहलाद पाटिल, राजकुमार खांडेकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *