भिलाई 7 मई वेब वार्ता।रूप रागनी म्यूजिकल और आर एंड आर डांस एकाडमी द्वारा संगीत एवं नृत्य का आयोजन शाश्वत 2025 का भव्य आयोजन एसएनजी स्कूल सेक्टर 4 में आयोजित किया गया था। यह आयोजन ऑल इंडिया स्तर पर किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद ग्रुप लोकसभा एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित थे। प्रतियोगिता की निदेशीका रूपाली साखरे एवं रश्मि देशमुख थी इस प्रतियोगिता में सब जूनियर 3 से 10 वर्ष जूनियर 11 से 17 वर्ष एवं सीनियर 18 से अधिक वर्ष के शामिल थे इसके अतिरिक्त ग्रुप डांस और सुपर डांस श्रेणी में कोई आयु सीमा नहीं थी इस प्रतियोगिता में डी आर आई डी सुपर मॉम सुपर 3 की टॉप 4 फाइनलिस्ट अनिला राजन थी।
विजेताओं में सब जूनियर प्रथम हीरा जैन द्वितीय आदर्श आईसर तृतीय वैभव पटेल जूनियर ग्रुप में प्रिंस वानखेडे रौनक मिश्रा सीनियर में कुमकुम मिश्रा रेणुका सिंह सहित सामूहिक नृत्य में यंग डांस एवं मेलोडी डांस एकल नृत्य में पलाबाज़ी आरिया सहित सीनियर में निशांत एवं धनंजय विजेता रहे सुपरमैन डांस में रोमा घटा कुमार मोनिका खुराना एवं नेहा श्रीवास्तव विजेता रहे।
प्रतियोगिता में जज की भूमिका में जोयल मेम,रविकांत चंद्राकर एवं प्रणिता कनस्कर थी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विनय सेन मंडल अध्यक्ष वैशाली नगर अनिल साखरे पत्रकार ,सविता मेश्राम अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा ,ख़ेमराज साखरे सालेकसा उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजकों में सुनीता लाऊट्रे विक्रांत अग्रवाल दुर्गा कोहली खुशबू सकते शाक्य देशमुख अमन निहाल, संजय मिश्रा,ऋषि बोरदे ,खुशाल देशमुख, दिशा देशमुख ,एहसास साखरे भरण भूषण सिंहा , जी आर सिंघाड़े एवं मानसी का विशेष योगदान था
