श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

Spread the love



भिलाई 14 मार्च वेब वार्ता। आज सांय 6:30 बजे से भिलाई के सेक्टर-६ अक्षय पात्र प्रांगण में स्थित, हरे कृष्णा मूवमेंट में गौर पूर्णिमा एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया । श्री गौर पूर्णिमा भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव की पावन तिथि है। परम भगवान स्वयं श्री कृष्ण ने पश्चिम बंगाल स्थित नबद्वीप धाम में चैतन्य महाप्रभु के रूप में अवतरित हो इस कलियुग में हरि-नाम संकीर्तन महायज्ञ का सूत्रपात किया। होली का उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान के प्रिय भक्त प्रहलाद, होलिका की गोद में अग्नि में भी पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे, जबकि होलिका ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त होने के बावजूद भी उस आग में दहन हो गई। इससे जन सामान्य को यह सीख मिलती है कि हमें अपनी शक्तियों का प्रयोग सदा परोपकार के लिए ही करना चाहिए, अन्यथा उसके विपरीत परिणाम हमें भुगतने होंगे।
गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण एवं निताई – गौरांग का दिव्य अलंकार किया गया | संपूर्ण मंदिर को पुष्पों से सुसज्जित किया गया । शाम 6:30 बजे से संध्या आरती एवं कीर्तन से उत्सव का आरंभ हुआ , जिसमें भगवान के नाम के दिव्य मंत्र उच्चारण से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया । तदोपरांत भगवान श्री निताई – गौरांग का दिव्य अभिषेक किया गया । भगवान की महा आरती के पश्चात दिव्य पालकी उत्सव का आयोजन हुआ, तदोपरांत फूलों की होली एवं रंगों की होली का उत्सव मनाया गया । उस समय सम्पूर्ण परिसर रंगायमान एवं अत्यंत रमणीय दिखाई पड़ता था।
महोत्सव के अंत में सभी भक्तगणो को भगवान का प्रसाद वितरण किया गया।
भगवान श्री कृष्ण की सेवा में समर्पित,
व्योमपाद दास
अध्यक्ष ,
हरे कृष्ण मूवमेंट,
सेक्टर-६ अक्षय पात्र, भिलाई.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
प्रेम विलास कृष्ण दास – 9755098618;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *