अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, तथागत महिला समिति का शपथ ग्रहण हुआ

Spread the love


भिलाई,10 मार्च वेब वार्ता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर संस्कृतिक भवन सेक्टर 6 में 9 मार्च दिन रविवार को महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा पंजीयन क्रमांक 1119(महिला प्रकोष्ठ) एवं तथागत महिला समिति भिलाई का (शपथ ग्रहण समारोह) का संयुक्त आयोजन था।
महिला दिवस के इस आयोजन की मुख्य अतिथि लता युगल किशोर उर्वशा (संयुक्त कलेक्टर) जिला दुर्ग थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रज्ञा मेश्राम (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)7 वी बटालियन, नागरत्न गणवीर प्रोफेसर (शासकीय कॉलेज रिसाली,) प्रेरणा ढाबर्डे (मिशेष यूनिवर्स), और अतिथि के रूप में शीला बोरकर( पूर्व अनुभाग अधिकारी) भिलाई इस्पात संयंत्र, मीना नारनवरे (सेवानिवृत्ति कार्यालय अधीक्षक) मुख्यालय रायपुर, अलका खोबरागड़े (पूर्व अध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ भारतीय बौद्ध महासभा 1119) इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा की अध्यक्ष सविता मेश्राम ने की। एवं प्रस्तावक तथागत महिला समिति की अध्यक्ष कल्पना गजभिये थी।
सर्वप्रथम अतिथि गणों ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले एवं माता रमाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्जित कर पूजा वंदना की। तत्पश्चात तथागत महिला समिति की अध्यक्ष कल्पना गजभिये ,महासचिव डॉ सोनीका बोधी एवं कोषाध्यक्ष रीना मडॉमें को मुख्य अतिथि लता युगल किशोर उर्वशा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सहित 22 सभी पदाधिकारीयो को सभी अतिथियों ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण को सुचारू रूप से संचालित करने में महासचिव धनंजय मेश्राम जी का योगदान रहा |
मुख्य अतिथि लता यूगोल किशोर उर्वशा ने सभी महिलाओं को अपने संबोधन में आत्मनिर्भर होने एवं समाज में सामाजिक कार्य करने सहित धम्म के कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा मेश्राम ने महिलाओं को स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया एवं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के कल्याण एवं विकास हेतु प्रेरित करने अपने विचार प्रकट किए।
सभागार में उपस्थित 300 महिलाये भारतीय परिधान में उपस्थित थी सभी महिलाएं लाल साडियों में उपस्थित थी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें डांस ,गायन, सामूहिक नृत्य विभिन्न तरह की अपनी कलाओं को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को रोचक एवं ज्ञान वर्धक बनाने हेतु तात्कालिक क्विज़ प्रतियोगिता भी करवाई गई और विजेताओं को खूबसूरत इनाम भी दिए गए | कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पांच महिलाओं का भी सम्मान किया, जिसमें अलका कोचे, शोभा पाटिल, धुर्पता रामटके, सलिता मेश्राम तथा सभी महिला कलाकारों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया । कार्यक्रम में सभी सभागार में उपस्थित महिलाओं को भी फूल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भारती खांडेकर, लीना वैध, एवं डॉ सोनीका बोधी ने किया एवं आधार प्रदर्शन इंदु ऊके ने किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं हेतु सुरुचि भोज का भी आयोजन था। अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर आनंद उठाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *