भिलाई 1 मार्च वेब वार्ता।भिलाई नगर स्तर पर बौद्ध समाज की महिलाओं एवं विभिन्न आंबेडकर विचारधाराओं के महिला अनुयाइयों द्वारा तथागत महिला समिति का गठन किया गया है| यह समिति भिलाई नगर स्तर पर सामाजिक कल्याण एवं धम्म से सम्बंधित कार्यों, महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य,रोजगार के अवसर प्रदान करना , महिलाओं के सर्वांगीण विकास के कार्य, बौद्ध धम्म की संस्कृति, कला, भाषा के संवर्धन व बौद्ध इतिहास के संरक्षण हेतु कार्य को संपादित करेगी|
बैठक में चयनित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसमे तथागत महिला समिति अध्यक्ष-कल्पना गजभिये, उपाध्यक्ष- हंसा खोबरागड़े,प्रार्थना घरड़े, एवं कविता जामुलकर , महासचिव- डॉ. सोनिका बोधी, कोषाध्यक्ष – रीना मडामे, सचिव- प्रतिभा मंडपे, इंदु ऊके एवं रंजना घोड़के, सह सचिव-प्रिया रंजू खोबरागड़े, शालिनी काम्बले एवं अनीता बंसोड, संगठन सचिव-नीतू डोंगरे, सुमन सहारे एवं संगीता मेश्राम, संस्कार सचिव-सुनंदा गजभिये एवं संघमित्रा वहाने, मिडिया प्रभारी-मीनाक्षी टेंभुरकर एवं उज्जवला लव्हाले, कार्यकारिणी सदस्य-नलिनी चिचखेड़े, मानवी मेश्राम, साक्षी मेश्राम, प्रिया खोब्रागडे, पूनम खापर्डे, एवं नलिनी चौहान। सलाहकार मंडल में प्रमुख रूप से मीना नारनवरे, अल्का खोब्रागडे, सविता मेश्राम, नलिनी साखरे संतकला श्यामकुंवर, नम्रता मेश्राम, आशा चौहान, अनीता बसोड़, शीला बोरकर, संगीता मेश्राम, आरती निकोशे, सीमा ढोके, वंदना गडपायले, रिचा मिलिंद रामटेके, विजय लक्ष्मी प्रशांत उके, सविता इंदुरकर । संरक्षक में अनिल साखरे, धनंजय मेश्राम, सुरेश श्यामकुंवर, आनंद चौहान, सिद्धार्थ बोरकर, पंकज मेश्राम, आनंद निकोशे | नव गठित तथागत महिला समिति का शपथ ग्रहण भी संपन्न किये जाने की घोषणा अध्यक्ष कल्पना गजभिए द्वारा किया गया | यह समिति तथागत समाज कल्याण समिति (पंजीकृत) के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी ।
