भिलाई 22 फरवरी वेब वार्ता/ मानवता कि भलाई के लिए सूरज लाल जनबंधु के मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा अध्ययन के लिए समर्पित किया गया। आदर्श नगर चरौदा भिलाई निवासी जनबंधु परिवार के सभी सदस्यों कि सहमति से व दिवंगत सूरज लाल जनबंधु ने अपने जीवन काल में देहदान कि घोषणा पत्र पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कालेज रायपुर के लिए की थी।
रेलवे से सेवानिवृत्त दिवंगत सूरज लाल जनबंधु जी का देहांत 88 वर्ष कि उम्र में सेक्टर -9 हास्पीटल भिलाई में हो गया। उन्होंने मृत्यु के पूर्व ही अपना देहदान करने की इच्छा को पूर्ण करने हेतु परिवार जनों ने मेकाहारा अस्पताल रायपुर अस्पताल के स्टाफ के समक्ष पूरी प्रक्रिया की ।
देहदानी सूरज लाल जनबंधु के अंतिम यात्रा में उनकी पत्नी सरिता जनबंधु दोनों पुत्र व पुत्रवधु रेखा पुरूषोत्तम जनबंधु व भावना भीमराव जनबंधु व पुत्री सुगंधा दिलीप खोबरागड़े,व रूपा विजय टेम्भुरकर दामाद एवं रिश्तेदारों के अलावा दुर्ग, भिलाई,चरौदा के बौद्ध समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
जनबंधु परिवार ने दिवंगत सूरज लाल जनबंधु के पार्थिव शरीर को पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज रायपुर को समर्पित किया इस अवसर पर कालेज कि एनाटॉमी विभाग कि प्रमुख डॉ. जाग्रति अग्रवाल ने परिवार के सभी सदस्यों के समक्ष सम्मान पत्र प्रदान किया व नेक काम के लिए मेडिकल कॉलेज कि और से साधुवाद दिया।
