भिलाई। 19 फरवरी वेब वार्ता। तथागत समाज कल्याण समिति भिलाई के पदाधिकारी , सदस्यगण की एक आवश्यक बैठक विगत दिनों काफी हाउस सुपेला में आयोजित की गई थी। इस बैठक में समिति से संबंधित बहुत सारे निर्णय लिए गए। इस बैठक में समिति के लगातार 25 वर्षों से सामाजिक कार्य करने पर चर्चा हुई साथ ही महिला कमेटी का भी गठन किया जाना का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया ।
सर्वसम्मति से शांति नगर निवासी कल्पना गजभिए को तथागत महिला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे महिला कल्याण से संबंधित सभी कार्य करेगी जिसमें महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास का कार्य किया जाना होगा।
तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल साखरे ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर सचिव धनंजय मेश्राम सहित समिति के पदाधिकारी आनंद चौहान, सुरेश श्यामकुंवर , पंकज मेश्राम,अनिल गजभिए आदि उपस्थित थे
