भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा वर्षा वास समापन समारोह मनाया गया

Spread the love

 भिलाई।19अक्टूबर।वेब वार्ता।भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में वर्षावास समापन समारोह अश्विन पूर्णिमा 17-10-2024 को कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वर्षावास कार्यक्रम विगत 21 जूलाई 2024 आषाढ पूर्णिमा (तीन माह) से पूज्य भंतेजी सप्पजनो ( अरूणाचल प्रदेश) एवं पूज्य भंतेजी जी उत्तमो मग्गो के सानिध्य में चल रहा था। जो अश्विन पूर्णिमा (17 अक्टूबर) को समाप्त हुआ। वर्षावास समापन समारोह में सर्व प्रथम पूज्य भंतेजी ने द्वीप प्रज्जल्वित, तथागत भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं डॉ अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात पूजा वंदना की और परित्राणाय पाठ किया गया तत्पश्चात पूज्य भंतेजी ने धम्म देशना और धम्म प्रशिक्षण में कहा कि भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपना जीवन सुखी बनाये। इसमें उपस्थित सभी अनुयायियों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम   सुबह 09:30 शुरू हुआ जो दिन भर चला। तथागत समाज कल्याण समिति, तथागत मुजिकल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल साखरे, महासचिव धनंजय मेश्राम और सदसगण ने संस्था को दो दीवाल घड़ी का धम्म दान दिया साथ ही संस्था के एक सदस्य दानदाता ने डॉ अंबेडकर भवन में भंतेजी निवास कक्ष में कांक्रीट और फोरिंग टाईल्स लगवाकर धम्म दान दिया। संस्था की अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के आयोजन सम्पन्न कराने में जिन जिन सदस्यों ने अपना सहयोग दिया, उन सभी का साधुवाद देकर  आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रामराव ढोक ने किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम, उपाध्य्क्ष विनोद वासनीक, कृष्णा बंसोडकर, देवानन्द मेश्राम, महासचिव रामराव ढोक, सचिव धरमपाल गजभिये, अशोक शाम कुवर, सह सचिव अजय अडकने, किर्ति लांजेवार, कोषाध्यक्ष भागवत बागडे, लेखापाल प्रदीप सोमकुवर,उप कोषाध्यक्ष अशोक नंदेश्वर, प्रचार प्रसार प्रभारी ठानेन्द्र कामडे, कार्यकारी सदस्य आईके रामटेके ज्ञानचंद टेंभुरकर, जेबी पाटील, डीपी भोर, बुद्ध प्रकाश मेश्राम, वसंत नंदेश्वर, रंजू खोब्रागडे, प्रितेश पाटील, आशिष चौहान, प्रियंवदा वासनीक, जालेन्द ऊके हरिकिशन भवते सदस्यगण विनायक चौथे, रविन्द्र गाडगे,कमलराज मेश्राम , मनोहर, नरेन्द्र नारनवरे, अजय  गणवीर, अशोक ढवले, अनिल रंगारी, मीना नारनवरे, कुसुम गजभिये, पूनम ढोक, सुनिता सुखदेवे, लीना वैद्य, शालू दामले, कल्पना गजभिये, जयश्री बौद्ध,आदि और सभी उपासक/ उपासिकाए, अनुयायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

     उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *