भिलाई । वेब वार्ता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वैशाली नगर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रहे बृजमोहन सिंह ने शासकीय अस्पताल सुपेला में तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, लूट, छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे और सरकार ने आंखे मूंद ली है। आज सुपेला में भी सुबह सुबह भाजपा के लोगों ने नशे में धुत होकर अस्पताल में खूब हंगामा मचाया, स्टाफ से मारपीट की। नर्स से बदतमीजी और छेड़छाड़ की। बदमाशों ने सुरक्षा कर्मियों की भी पिटाई कर दी। भाजपा सरकार की पुलिस पहले की ही तरह मौन है। घटना के बाद पहुंचकर खानापूर्ति कार्रवाई कर रही है। अस्पताल के स्टाफ पर दबाब बना रही है कि वे लोग चुप हो जाये। इससे ऐसा लगता है कि उक्त भाजपाई गुंडे पुलिस के संरक्षण में ही अस्पताल में तोड़फोड़, मारपीट एवं उपद्रव कर रहे थे।
