रायपुर । ,23सितंबर वेब वार्ता- कवर्धा के लोहारीडीह में हुई हिंसा से नाराज़ साहू समाज ने तीनों परिवार को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है।
साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कवर्धा एसपी रहे डॉ. अभिषेक पल्लव पर एफआईआर कर बर्खास्त करने की मांग की है।
जिसके लिए साय सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है, साथ ही स्थानीय साहू समाज संघ ने भी प्रशांत साहू की मौत के मामले में दोषी पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।समाज ने शिवप्रकाश और रघुनाथ की मौत की न्यायिक जांच भी मांगी है, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोहरीडीह में हुई घटना में तीनों मृतक साहू समाज से ही हैं, इसलिए कल बीते रविवार को 16 सदस्यीय सामाजिक जांच टीम लोहारीडीह पहुंची।
टीम ने तीनों ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा लिया और मौजूदा हालातों पर भी चर्चा किए।
