दुर्ग/भिलाई 8सितंबर वेब वार्ता – जिले के ग्राम नंदिनी-खुंदनी में शनिवार की रात गणेश पंडाल में डीजे को लेकर विवाद हो गया, दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी लगते ही िले के एस पी जितेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रिण किया।
दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के मुताबिक, ग्राम नंदिनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया, यह विवाद शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान म्यूजिक बजाने के दौरान शुरू हुआ।
हालांकि, उस दौरान विवाद को शांत कर लिया गया. लेकिन शनिवार को यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव ने गणेश पंडाल के पास ही शीतला पारा के आकाश पटेल व अन्य युवक को बुलाया और शुक्रवार के विवाद को लेकर फिर झगड़ा शुरू कर दिया।
आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में राजेश यादव ने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया. इसकी भनक जैसे ही शीतला पारा के लोगों को हुई तो लोग जमा हो गए और चाकू मारने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी. इस पिटाई में यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु की मौत हो गई. जबकि चाकू लगने से दूसरे पक्ष के आकाश पटेल की हालत खराब है. घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस मामले में रात करीब डेढ़ बजे तक पटेल गुट की ओर से 8 और यादव गुट की ओर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
पुलिस ने रात डेढ़ बजे तक झगड़े में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मृतक राजेश और करण सगे भाई थे और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था, राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं।
इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत मौक पर नहीं पहुंची. फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
