हेरिटेज फेस्ट का हुआ कार्यक्रम

Spread the love

दिन 5 – 24 अगस्त 2024
हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई, सेक्टर 6 में चल रहे हेरिटेज फेस्ट का आज पांचवां दिन था। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत लिटिल मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति जैन मैडम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मैडम कथा वाचन प्रतियोगिता की जज भी थीं जिसमें छात्रों ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की कहानियाँ सुनाईं। दोपहर में शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम प्रतियोगिता थी जिसमें छात्रों ने श्री श्री राधा कृष्ण चंद्र की प्रसन्नता के लिए भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किये। फिर छात्रों ने भगवान कृष्ण पर आधारित बहुत सुंदर रंगोलियाँ बनाईं। कल 23अगस्त की प्रतियोगिताएँ कविता पाठ, शास्त्रीय नृत्य (अन्य), निबंध लेखन और वाद्य संगीत थीं। पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला यादव जी एवं इंदु आईटी स्कूल की प्रिंसिपल वी. एस .कल्पना मैडम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। भिलाई के प्रसिद्ध कलाकार रोशन घाड़ेकर सर, ममता राव मैम, अजीत बनर्जी सर, खुशी जैन मैम, मिथुन सर विभिन्न कार्यक्रमों के निर्णायक थे। डीपीएस राजनांदगांव, डीपीएस भिलाई, डीपीएस दुर्ग, कृष्णा पब्लिक स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, मैत्री विद्यानिकेतन, श्री शंकर विद्यालय आदि प्रतिष्ठित स्कूलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने अति सुंदर प्रस्तुतियां मंच पर प्रदर्शित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *