भानुप्रतापपुर। 22ऑगस्ट । वेब वार्ता।बाबत मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम डुवा की है जहाँ कल बुधवार शाम को नाबालिग गांव के ही किराना दुकान में सामान खरीदने के लिए गई थी।नाबालिग दुकान पर सामान खरीद रही थी इसी बीच दुकानदार विनोद कुमार नरेटी और ग्राम विनायकपुर निवासी परस राम कोमरा की नीयत उस पर बिगड़ गई। नाबालिग को दुकान में अकेला देखकर उसे बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग के रात तक घर नहीं पहुंचने से परिजन काफी परेशान हो गए, इधर- उधर पूछताछ किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और सुबह हो गई।जब नाबालिग सुबह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
आरोपियों को पुलिस की तलाशी के बारे में पता चलते ही वह मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की खोज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
