भिलाई 17अप्रैल वेबवार्ता पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार नवयुवक संगठन कल्याण समिति प क्रमांक 11124 खुर्सीपार भिलाई द्वारा भारत रत्न बोधिसत्व परम पूज्य डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्व प्रथम 14 अप्रैल की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा डांस का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका संचालन आयुष्मति सरोज गढ़पायले ने किया 13 तारीख को मध्य रात्रि 12 बजे डॉ बाबा साहब की जयंती के अवसर पर केक काटा गया एवं केक काटने के पश्चात ढोल नगाड़े के साथ रैली निकाली गई रैली ने पूरे मोहल्ले पंचशील नगर व सुभाष नगर का भ्रमण किया।
14 अप्रैल को डॉ बाबा साहब की जयंती के अवसर पर प्रातः 10 बजे बुद्ध विहार में बुद्ध वंदना के पश्चात डॉ बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण मे पंचशील झंडा का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात रैली पावर हाउस चौक घोड़ी की बग्घी के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई जिसमे सभी दूर दूर से आए उपासक एवं उपासिकाएं सभी गणमान्य माता बहने बुजुर्ग बच्चे सम्मिलित हुए पावर हाउस चौक पहुंचकर समिति के सदस्यों ने मिलकर माल्यार्पण किया
संध्या पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार में सभी उपासक एवं उपासिकाओं व गणमान्य नागरिकों को भोजनदान दिया गया इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को संपादित किया।एवं
