रामराव ढोक आर.पी.आई के प्रदेश अध्यक्ष बने

Spread the love

भिलाई 28 मार्च वेब वार्ता रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ( आर. पी.आई. गवई) के डॉ राजेन्द्र गवई, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) के द्वारा रामराव गोपालराव ढोक दुर्ग निवासी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आर पी आई गवई) के पद पर नियुक्त किया गया है।
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के संस्थापक डॉ बाबासाहेब बी आर आम्बेडकर।आरपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेन्द्र गवई ने दुर्ग निवासी रामराव गोपालराव ढोक को यह जिम्मेदारी सोपी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर रामराव गोपालराव ढोक ने इस जिम्मेदारी के लिए डॉ राजेन्द्र गवई और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जाएगा।
उक्त जानकारी आरपीआई के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रामराव गोपालराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *