भिलाई 26 मार्च वेबवार्ता असम प्रवास के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रभारी श्री विजय बघेल ने तिनसुकिया जिले के बावनबाड़ी स्थित श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में साहू समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक गरिमामय एवं आत्मीय बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनके अनुभवों एवं विचारों को आत्मसात किया।
बैठक के दौरान साहू समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के समग्र उत्थान, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा के व्यापक प्रसार तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अनेक सार्थक सुझाव सामने आए। उपस्थित माताओं, बहनों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि साहू समाज की जड़ें अत्यंत मजबूत हैं और संगठन निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री तेज राम साहू, डॉ. आर.एन. साहू, डॉ. कांता साहू, श्री रिपु दमन गजपाल, श्रीमती मधु गजपाल, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, श्री दीपक साहू, श्री शंकर साहू, श्रीमती श्यामबती साहू, श्री प्रहलाद साहू, श्री हंतु तेली (सचिव, साहू समाज, तिनसुकिया, असम), श्री तुलाराम तेली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर साहू समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सार्थक संवाद के लिए सांसद श्री बघेल ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाज के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास के कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
