श्रीमती दिव्या रतन भसीन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर हर्ष

Spread the love



भिलाई/दुर्ग 18, मार्च वेबवार्ता.।भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती दिव्या रतन भसीन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं कार्यकुशलता का प्रतिफल बताया है।
श्रीमती दिव्या रतन भसीन, स्वर्गीय पूर्व विधायक श्री विद्या रतन भसीन जी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व में उनके पिता की छवि स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है, जिससे वे कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान रखती हैं।
पार्टी संगठन ने उनके अनुभव एवं कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।
भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीमती दिव्या रतन भसीन अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
— आपका अपना, नासिर भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *