श्रद्धांजलि रैली एवं शोक सभा

Spread the love

श्रद्धांजलि रैली एवं शोक सभा

भिलाई 5 दिसंबर वेब वार्ता.. भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में डा महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर 2025 के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संस्था के समस्त सदस्यों, समस्त धार्मिक/ सामाजिक संगठनों के सदस्यों, बुद्ध/ आम्बेडकर अनुयायी, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। 6 दिसंबर 2025 शनिवार को बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 / तथा महामानव मल्टीपर्पज सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। साथ ही संस्था द्वारा शाम 6 बजे बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और कैंडल मार्ग रैली का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजित रैली में आप सभी को श्रद्धांजलि देने भाग लेने की अपील की जाती है।
रैली का रूट ( मार्ग ) :- बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 से बुद्ध भूमि कोसा नगर, भिलाई
साथ ही बौद्ध कल्याण समिति , बुद्ध भूमि परिसर में बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण (6 दिसम्बर शाम 6 बज) के अवसर पर यहाँ पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन किया गया है जिसमें धार्मिक/ सामाजिक संगठनों की श्रद्धांजलि रैलियों का समापन होगा और कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *